PUBG: New State का क्लोज्ड अल्फा वर्ज़न कथित तौर पर कुछ क्षेत्रों में Live हुआ था। हालांकि, इसे सिर्फ वीकेंड के लिए लाइव किया गया था। KRAFT...
PUBG: New State का क्लोज्ड अल्फा वर्ज़न कथित तौर पर कुछ क्षेत्रों में Live हुआ था। हालांकि, इसे सिर्फ वीकेंड के लिए लाइव किया गया था। KRAFTON द्वारा विकसित इस Game की घोषणा इस साल की शुरुआत में February में की गई थी और गेम को गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर Pre-registration के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। बाद में यह भी घोषणा की गई कि डेवलपर India में PUBG Mobile को फिर से लॉन्च करने पर ध्यान दे रही है और इस Game को हिन्दुस्तान में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। बता दें कि PUBG MOBILE को अब KRAFTON भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापस लाया जाएगा।
{Image source: www.battlegroundsmobileindia.com}
holtz की रिपोर्ट के अनुसार, PUBG: NEW STATE का Closed Alfa Version पिछले हफ्ते के अंत से शुरू हुआ था। उन्होंने 1 घंटे की Gameplay फुटेज भी साझा की। इसे देखने से लगता है कि नया गेम PUBG Mobile के ऊपर एक नई स्किन है। यह काफी हद तक PUBG MOBILE के समान है। PUBG: NEW STATE की थीम साल 2051 में स्थापित है, इसलिए इसमें अत्याधुनिक हथियार शामिल है। बिल्डिंग और गाड़ियों को भी अत्याधुनिक ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें आधुनिक Gadgets भी शामिल हैं, जैसे कि Drone। ड्रोन का इस्तेमाल Battle के दौरान फायदा उठाने के लिए किया जा सकेगा। Gameplay footage से यह भी पता चलता है कि game के लेआउट कुछ अतिरिक्त विकल्पों के साथ लगभग पबजी मोबाइल के जैसे ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि gameplay 1080p 60fps पर रिकॉर्ड किया गया था और मैच Troi map में खेले गए हैं।
{Image source: www.battlegroundsmobileindia.com}
र्मेंस बहत ही सानदार बताई गई है। Sholtz ने डिवाइस में physical कंट्रोलर लगा कर खेलने की कोशिश की, लेकिन पाया कि इसमें केवल बायीं थंबस्टिक काम कर रही है, जिससे यह पता चलता है कि या तो PUBG: NEW STATE में फिज़िकल कंट्रोलर support नहीं करेगा, या यह फीचर अभी भी डेवलपमेंट के दौर से गुज़र रहा है।
PUBG: NEW STATE का यह Alpha Version शुक्रवार को america में लाइव हुआ था और इसे केवल 2 दिनों के लिए उपलब्ध कराया गया था। KRAFTON ने इस game के रिलीज की तारीख को नहीं बताया है और जैसा कि हमने पहले बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गेम को india में लॉन्च होगा या नहीं। हालांकि, इंडिया में डेवलपर ने BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को घोषित किया हुआ है और ये game तब से Google Play पर Pre-registration के लिए उपलब्ध भी कराया गया है। सूत्रों से यह पता चला है कि ये गेम आने वाले कुछ दिनों में रिलीज़ हो सकता है।


No comments
Please do not enter any spam link in the comment box.